logo

कैबिनेट की बैठक संपन्न, 18 प्रस्ताव को मिली मंजूरी; झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगा

कैबिनेट की बैठक संपन्न, 18 प्रस्ताव को मिली मंजूरी; झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगा

रांची
आज हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। एक अहम निर्णय इस बात हुआ है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक होगा। बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन ने की।
 

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

  • नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षक के उत्तर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा।
  • इसके साथ ही राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संविदा पर कार्यरत 24 कर्मियों को अधिसूचना जारी होने की तिथि से नियमित किया जाएगा।
  • पुलिस रेडियो में अवर पुलिस निरीक्षक वि तंतु एवं आईआरबी में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा में संशोधन किया गया है। पहले पुरुष को 8 किलोमीटर और महिलाओं को 4 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी में अब पुरुष को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में और महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट पूरी करनी होगी।  
  • झारखंड स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए समय बहुत कम होने के कारण नींबू दास से 50% अधिक दर्पण राजकीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की स्वीकृति दी गई है।
  • झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस योजना के तहत प्रत्येक स्कूल को लेबोरेटरी और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए 20-20 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

 

खबर अपडेट की जा रही है...

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update jharkhand cabinet hemant soren news