द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 फरवरी 2023 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय में होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना जारी की गई है। मंत्रिपरिषद् की बैठक सोमवार 27 फरवरी 2023 को अपराह्न 4:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो वो झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी। बताते चलें कि इस दिन ही रामगढ़ उपचुनाव की वोटिंग होगी। दूसरी ओर इस दिन झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होने वाला है। तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पेश होना है। इधर, चर्चा तेज है कि इसी सत्र में सरकार खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक ला सकती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT