logo

27 फरवरी को होनी वाली झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

071.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 फरवरी 2023 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय में होनी थी। लेकिन अब इस बैठक को स्थगित कर दिया गया। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से सूचना जारी की गई। जिसमें कहा गया कि मंत्रिपरिषद् की सोमवार, दिनांक 27 फरवरी 2023 को अपराह्न 4:00 बजे होने वाली बैठक स्थगित की गई है। बताते चलें कि मंत्रिपरिषद् की बैठक सोमवार 27 फरवरी को अपराह्न 4:00 बजे अथवा विधानसभा की बैठक के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो वो झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होनी थी। रामगढ़ उपचुनाव की वोटिंग के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र भी 27 फरवरी से शुरू होने वाला है। चर्चा थी कि कैबिनेट की बैठक में स्थानीय व नियोजन नीति से संबंधित विधेयक सरकार ला सकती है। हालांकि, अब कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT