logo

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

jharkhand_mantimandal3.jpg

रांची:
झारखंड कैबिनेट(jharkhand cabinet) की बैठक 1 दिसंबर यानि आज शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन (project building) में होगा। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें OBC आरक्षण के बिना निकाय चुनाव (Nikaay elections without OBC reservation )कराये जाने के फैसले पर पुर्नविचार भी हो सकता है। साथ ही किसानों से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूप से विचार (Special consideration on issues related to farmers) किया जाएगा। किसानों को राहत कैसे दी जाए इस पर चर्चा होगी। बैठक में धान खरीद को लेकर प्रस्ताव पर बात की जाएगी। इसके अलावा झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।


सुप्रीम कोर्ट पहुंचा नगर निकाय चुनाव 
झारखंड नगर निकाय चुनाव में ओबीसी (OBC) आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की ओर से अवमाननावाद याचिका दायर की गयी थी। इसी के आलोक में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के संजय किशन कौल और अभय एस ओका की बेंच ने नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी, 2023 को निर्धारित की गयी है