रांची:
झारखंड कैबिनेट (Jharkhand cabinet) की बैठक 14 दिसंबर यानि आज प्रोजेक्ट भवन (project building) में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिपरिषद् की बैठक आज (14 दिसंबर, 2022) शाम 4 बजे से होगी। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होनी है। सभी विभागों को पत्र लिखकर कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखने के लिए संलेख उपलब्ध कराने को निर्देश दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में 19 दिसंबर से होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा होगी।
