द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 17 अप्रैल यानि आज होनी है। बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में शाम 4 बजे से होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना जारी की गई है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में राज्य सरकार के कर्मियों व पेंशन भोगियों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता का लाभ दिए जाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि इस वित्तीय वर्ष की यह पहली कैबिनेट बैठक होगी। यह पूर्व में 6 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। लेकिन मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन की वजह से बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT