logo

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, निकाय चुनाव पर चर्चा की उम्मीद

jharkhand_mantimandal2.jpg

रांची:
झारखंड कैबिनेट(jharkhand cabinet) की बैठक 1 दिसंबर यानि कल शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन (project building) में होगा। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें OBC आरक्षण के बिना निकाय चुनाव (Nikaay elections without OBC reservation )कराये जाने के फैसले पर पुर्नविचार भी हो सकता है। बता दें कि पहले यह बैठक 28 नवंबर को होनी थी लेकिन उसे स्थगित कर नए तारीख का ऐलान किया गया।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
  झारखंड नगर निकाय चुनाव में ओबीसी (OBC) आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की ओर से अवमाननावाद याचिका दायर की गयी थी। इसी के आलोक में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के संजय किशन कौल और अभय एस ओका की बेंच ने नोटिस जारी किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी, 2023 को निर्धारित की गयी है।