logo

झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 मार्च को होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

1099.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 मार्च 2023 को अपराह्न 5:00 बजे से झारखंड मंत्रालय में होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचना जारी की गई है। यह बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में दिन के 3.30 बजे से होगी। मालूम हो कि बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित किया। इसमें उम्मीद की जा रही थी कि स्थानीय नीति को लेकर वे कुछ बोलेंगे। मगर अब 27 को कैबिनेट की बैठक की सूचना जारी होने के बाद एक बार फिर से कयास लगाया जा रहा है कि 60-40 को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए स्थानीय नीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ले सकती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT