द फॉलोअप डेस्क
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) के द्वारा 9 जुलाई को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का आयोजन किया गया है। इसके लिए कल यानि 29 मई से ऑनलाइन आवेदन जमा लिए जाएंगे। झारखंड कंबाइंड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना होगा।

रांची व दुमका में आयोजित होगी परीक्षा
एग्रीकल्चर और इससे जुड़े पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली झारखंड कंबाइंड की परीक्षा रांची और दुमका में होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में लिया जाएगा। बताते चलें कि जेरनल, इडब्ल्यूएस, बीसी वन और बीसी टू में आने वाले अगर पीसीएस और पीसीबी ग्रुप के लिए फॉर्म भरते हैं तो उन्हें 900 रुपए परीक्षा फीस देने होंगे। लगेंगे। इसी श्रेणी के पीसीएमबी ग्रुप में फॉर्म भरने वाले को 1000 रुपए देने होंगे। एससी-एसटी और किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार को पीसीएस-पीसीबी ग्रुप के लिए 450 और पीसीएमबी के लिए 500 रुपए देने होंगे। वहीं, दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई फीस नहीं देना पड़ेगा।

एक नजर में परीक्षा का डिटेल
-ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की शुरुआत : 29 मई
-आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 20 जून
- आवेदन में हुई गड़बड़ियों में सुधार : 21 व 22 जून
-झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन : 9 जुलाई

इन कोर्साें में मिलेगा एडमिशन
-बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी
-बीएससी एग्रीकल्चर
-बीएससी फॉरेस्ट्री
-बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी
-बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग
-बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस
-बीएससी हॉर्टिकल्चर
बीएयू के विभिन्न कोर्स में इतने सीटों पर होगा नामांकन
-कृषि कॉलेज कांके : 80
-वेटनरी कॉलेज : 60
-फॉरेस्ट्री कॉलेज : 50
-गढ़वा, देवघर व गोड्डा के एग्रीकल्चर कॉलेज : 150
-हार्टिकल्चर (खूंटपानी,चाईबासा) : 50
-फिशरीज साइंस (गुमला) : 30
-डेयरी टेक्नोलॉजी : 30
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N