logo

झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा, 16 उपाध्यक्ष सहित 279 लोगों को नई जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट 

01CONG.jpg

रांची 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी (JPCC) की घोषणा कर दी गई है। इसमें 16 उपाध्यक्ष सहित 279 लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि लंबे समय से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की चर्चा चल रही थी। अब  इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुहर लगा दी है। इसमें 14 उपाध्यक्ष को 14 लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2 उपाध्यक्ष को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में स्थान मिला है। इसी तरह 21 सचिव को विधानसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई है। 

 


इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि JPCC कार्यकाल 5 साल का होगा। हर साल जून महीने में उनके परफॉर्मेंस का मूलांकन किया जाएगा। जिसका जिनका बेहतर प्रदर्शन होगा, उन्हें प्रमोशन मिलेगा। जिन्हें नई कमेटी में स्थान नहीं मिला उन्हें राज्य, जिला और प्रखंड स्तर की समितियों में स्थान दिया जायेगा। महतो ने आगे बताया कि झारखंड के 5 प्रमंडलों में त्रैमासिक समीक्षा की जाएगी। 

21 मई को राजीव गांधी के शहादत दिवस पर विशाल रैली 

उन्होंने बताया कि 15 मई को देवघर, 16 मई को हजारीबाग, 17 मई को कोल्हान प्रमंडल,  चाईबास व रांची में 18 मई को और 19 मई को पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की मीटिंग होगी। 20 को पलामू में मीटिंग होगी। 21 मई को राजीव गांधी के शहादत दिवस पर लातेहार के चंदवा में विशाल रैली का आयोजन। कमेटी में एसटी ऐसी ओबीसी और माइनॉरिटी और यूथ को भी शामिल किया गया।


 

Tags - JPCC Jharkhand Congress  Committee New Responsibilities Vice President ranchi