logo

केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी नेता, कहा- मोदी सरकार अडानी के लिए कर रही काम, जनता का पैसा वापस आने तक विरोध जारी रहेगा

cccc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अडानी प्रकरण को लेकर प्रदेश कांग्रेस के नेता आज राजभवन का घेराव कर रहे हैं। मोरहाबादी से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर तख्ते तले राजभवन के लिए निकले। हिंडनवर्ग पर अडानी प्रकरण की जांच जेपीसी से कराने और इस मामले में एलआईसी और एसबीआई को हुए नुकसान के विरोध में झारखंड कांग्रेस रांची में राजभवन का घेराव किया।  इस दौरान आलमगीर आलम ने राज्यभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि केंद्र सरकार घोर पूंजीवाद की राह पर है। वह अडानी के लिए काम कर रही है, अडानी समूह जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रहा है। 81 हजार करोड़ एलआईसी का, 27 हजार करोड़ एसबीआई का पैसा कहां गया। केंद्र को इसे बताना चाहिये। पीएम मोदी को इसके बारे में लोगों को बताना ही होगी। देश अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। जनता का पैसा वापस आने तक केंद्र के खिलाफ विरोध कार्यक्रम जारी रहेगा। बता दें कि इस मार्च में भाग लेने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,कार्यकारी अध्यक्ष,प्रदेश उपाध्यक्ष,महासचिव,पीसीसी और कांग्रेस के सभी संगठित जिलों के जिलाध्यक्ष मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के पास जुटे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT