logo

Ranchi : राहुल गांधी बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री! झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का ये है प्लान...

rajeshrahul.jpg

रांची: 

झारखंड में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस हाईकमान ने झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं और विधायकों को दिल्ली तलब किया था। दिल्ली में इन नेताओं की एक बैठक हुई। बैठक के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिलचस्प बयान दिया। राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड, राहुल गांधी को देश को अगला प्रधानमंत्री बनाने में सहायता करेगा। राजेश ठाकुर के इस बयान की काफी चर्चा है। 

राजेश ठाकुर ने मीटिंग पर क्या कहा! 
राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में हुई चर्चाओं और दिशा-निर्देशों का ईमानदारी से पालन किया जाना चाहिए। यहि ऐसा किया गया तो ये अहम साबित होगा। राजेश ठाकुर ने कहा कि हम क्या चाहते हैं। हमारी दृढ़ इच्छा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर ना केवल चुनाव लड़े बल्कि जीत भी हासिल करे। इससे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे बदलाव की संभावना है। 

 

संगठन सशक्तिकरण अभियान पर चर्चा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रभारी अविनाश पांडेय ने ये मीटिंग बुलाई थी। बैठक का आयोजन इसलिए किया गया था ताकि संगठन सशक्तिकरण अभियान को रफ्तार दी जा सके। उन्होंने कहा कि, मेरे हिसाब से ये एक सफल बैठक रही। सार्थक चर्चा रही। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल सभी लोगों का झारखंड में काफी गहरा संगठनात्मक अनुभव है।

 

झारखंड कांग्रेस के नेता-विधायक दिल्ली तलब
गौरतलब है कि झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के बीच जारी खींचतान और नाराजगी के बीच झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं को दिल्ली तलब किया गया। कहा जा रहा है कि प्रदेश में संगठन की मजबूती के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और टास्क दिया गया है। बता दें कि इस दौरान मीडिया से मुखातिब प्रभारी अविनाश पांडेय ने सीएम हेमंत सोरेन पर कांग्रेस को दरकिनार करने का आरोप लगाया। हालांकि, मंत्री आलमगीर आलम ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की।