द फॉलोअप डेस्क
राहुल गांधी के मानहानी केस में दोषी करार दिये जाने पर झारखंड कांग्रेस ने शाम 4 बजे से कांग्रेस भवन से संकल्प मार्च निकाला। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मार्च सुभाष चौक, शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहां केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

साम दाम दंड भेद लगाकर राहुल की आवाज को दबाने की कोशिश
संकल्प मार्च को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सबको पता है कि राहुल गांधी तानाशाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ईडी कभी पुलिस तो कभी केस से डराने में जुटी है। हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी। उन्होंने कहा कि डरी हुई सत्ता की पुरी मशीनरी साम दाम दंड भेद लगाकर राहुल की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। लेकिन न हम कभी डरे है और न कभी हम डरेंगे। देश की लोगों की आवाज उठाते रहेंगे क्योंकि हमारे साथ सच्चाई की ताकत वो करोड़ो देशवासियों का प्यार है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार से कई शहादत देश की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए दी गई उस परिवार के सदस्य राहुल गांधी को कोई डराने का प्रयास करेगा तो वो ओंधे मुंह गिरेगा। एक ही मामले पर अपने विधायकों एवं अपने नेताओं द्वारा दर्जनों जगहों पर केस दर्ज कराना यह दर्शाता है कि एक राहुल गांधी से पूरे केंद्र की सरकार डरी और सहमी हुई है।

साजिश के तहत जजों को बदला गया
संकल्प मार्च को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि हम कानून में विश्वास रखने वाले लोग है, कानून के तहत लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह अचम्भित करने वाला मामला है कि मोदी नाम लेने पर मानहानि का केस दर्ज हो सकता है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत जजों को बदला गया। चुनावी माहौल में ऐसे बयानबाजी अकसर हो जाते हैं। इससे यह साफ प्रतीत होता है कि एक अकेला राहुल गांधी पूरी केन्द्र सरकार को विचलित कर दिया है।

ये लोग हुए शामिल
आज के संकल्प मार्च में अमरेन्द्र सिंह, रमाकांत आनंद, , अभिलाष साहु, कमल ठाकुर, इन्द्रजीत सिंह, सुन्दरी तिर्की, राजन सिंह राजा, सलीम खान, अजय सिंह, सुषमा हेम्ब्रोम, अख्तर अली, राजेश चन्द्र राजू, रोहित सिन्हा, जितेन्द्र त्रिवेदी, संजय कुमार, राजकुमार नागवंशी, राजाकर्मकार, गोपाल उपाध्याय, ओवेश, शदाब, मो युसूफ, वाहीद अंसारी, राखी प्रियदर्शनी, राखी कौर, मो रिजवान, मो मुजीब उर्फ जगनु, मेहराज अंसारी, आसान पठान, मो जाफर, गुलदीप रवी, असफाक, विक्की ठाकुर आदि सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।