logo

झारखंड की दिव्यांग पैरा थ्रो बॉल की टीम आज राजस्थान के लिए हुई रवाना 

para31.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड की दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन से राजस्थान के लिए रवाना हो गई। बताते चलें कि पैरा थ्रो बॉल नेशनल फेडरेशन कप  राजस्थान में आयोजित होनी तय है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर 3 फरवरी से 5 फरवरी तक होगी। टीम की रवानगी के मौके पर रांची रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।  


इस मौके पर पतरस तिर्की ने सरकार से दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की है। ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल सके और देश का नाम रौशन कर सकें।साथ ही खिलाड़ियों को पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड और राज्य के सभी आला अधिकारियों ने प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।


पुरूष टीम की कप्तानी सनोज महतो करेंगे। अन्य खिलाड़ियों में कंचन,पवन लकड़ा,चंदन लोहरा,मुकेश कुमार,अंगद कुमार शामिल हैं। वहीं महीला टीम की कप्तानी महिमा उरांव कर रही हैं। अन्य खिलाड़ियों में प्रतिमा तिर्की,पुष्पा मिंज,संजुक्ता एक्का,अंसुता टोप्पो,सरिता भूट कुमारी,सुनीता कुमारी,जयश्री कुमारी,पूनम कुमारी एवं तारामणि लकड़ा शामिल है।