logo

एरियर भुगतान को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, दी चेतावनी

asdfghj.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संचरण जोन-1, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, कुसाई कॉलोनी, डोरंडा स्थित कार्यालय में महाप्रबंधक अनिल कुमार भारतीयम से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और इस संबंध में वार्ता की। ज्ञापन में वर्ष 2017 से 2022 तक समय-समय पर बढ़ाए गए महंगाई भत्ते (DA) को एरियर के रूप में आउटसोर्स कर्मियों को शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इस अवधि में आउटसोर्स कर्मियों ने अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा के साथ दीं, फिर भी उन्हें इस लाभ से वंचित रखा गया है, जबकि नियमित कर्मियों को इसका लाभ मिल चुका है।
महाप्रबंधक द्वारा पुराने आश्वासन को दोहराने पर श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते विभाग ने एरियर भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। अजय राय ने कहा कि यह श्रमिकों की मेहनत और अधिकार का प्रश्न है और इसकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो चरणबद्ध आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।प्रतिनिधिमंडल में विजय सिंह, प्रवीण टोप्पो, मुकेश साहू, अनिकेत कुमार एवं अन्य सदस्य शामिल थे।



 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News Jharkhand News Latest Updates Latest jharkhand News jharkhand Updates in hindi Latest news latest News Updates Latest Updates in Hindi