रांची:
दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। इस लेकर भारत सरकार ने अलर्ट जारी किया है। बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएम मोदी आज दोपहर कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। कोरोना के रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। हमें बस जरूरी एहतियात बरतने की जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डीसी को पत्र लिख टेस्टिंग,वैक्सीनेशन,सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। कोरोना के सभी पॉजिटिव केस के सैम्पल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए रिम्स में भेजें। ताकि कोरोना के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

दिल्ली में कोरोना से 1 की मौत
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के पांच नए मरीज मिले है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। दिल्ली में नए केस के बाद कुल मामलों की संख्या 200,71,02 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या अब 26,520 पहुंच गई है।

मास्क लगाने की सिफारिश
नीति आयोग में डॉ वीके पॉल ने लोगों से भीड़भाड़ में मास्क लगाने की सिफारिश की है। ये गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों और बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी है। अभी केवल 27% आबादी ने ही बूस्टर डोज ली है। यह खुराक लेना सभी के लिए कंपलसरी है। बता दें कि इस बैठक में स्वास्थ्य, आयुष, औषधि विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल तथा टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।