logo

रांची–देवघर की दूरियां होंगी कम, फोरलेन के बीच बनेगी 60 किमी लंबी नई सड़क

fourlane.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची से देवघर आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड सरकार रांची से देवघर के बीच फोरलेन सड़क की सौगात देने वाली है। सरकार फोरलेन कनेक्टिविटी के लिए जैना मोड से डुमरी तक नई सड़क बनने जा रही है। यह फोरलेन 60 किमी लंबी होगी। इस सड़क के बनने के बाद रांची से गिरिडीह और देवघर की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस सड़क पर मौजूदा मार्ग के कुछ हिस्सों को शामिल किया जाएगा। इसका उपयोग बाइपास बनाकर होगा। ऐसा सड़क पर वाहनों की गति को बनाए रखने के लिए होगा। बता दें कि इस सड़क के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय मंत्री के रूप में स्वीकृति दे दी है।


ज्यादातर हिस्सा ग्रीन फील्ड से गुजरेगा
पथ निर्माण विभाग ने बोकारो के जैना मोड़ से डुमरी तक फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह सड़क करीब 60 किलोमीटर लंबी होगी। ज्यादातर हिस्सा ग्रीन फील्ड से गुजरेगा। कुछ जगहों पर ग्राउंड फील्ड भी अलाइमेंट का हिस्सा होगा। विभाग का मानना है कि अधिग्रहण को लेकर ज्यादा समस्या नहीं आएगी। उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण विभाग ने राज्य में अलग-अलग हाई स्पीड कॉरिडोर की योजना भी तैयार की है। इस सड़क को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विभागीय मंत्री के रूप में स्वीकृति दे दी है। लेकिन, योजना प्राधिकृत समिति ने इस प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां जाहिर की हैं, जिसे दूर करने में पथ निर्माण विभाग जुटा है। स्वीकृति मिलने के बाद ही इस सड़क का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकेगा।
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N