रांची:
झारखंड सरकार (Jharkhand Government) इस वर्ष 15 नवंबर यानी आज से धान खरीद की शुरुआत कर रही है। इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar Oraon) ने बताया कि विभागीय तैयारी के अनुसार सरकार ने इस बार किसानों से 8 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य (Target to buy 8 lakh tonnes of paddy) निर्धारित किया है। धान बिक्री को लेकर करीब 3 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस वर्ष हर प्रखंड के लैंपस में करीब 600 धान क्रय केंद्र (600 Paddy Purchase Center) बनाने की तैयारी है। इन केंद्रों पर किसान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर धान बेच सकती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सुखाड़ की वजह से पैदावार कम होने के आसार है। जिस पर विभाग मंथन कर रहा है। इसके बावजूद इस वर्ष राज्य सरकार ने 8 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है। राज्य सरकार ने इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य निर्धारित किया है।

चावल मिल के साथ किया जा रहा एग्रीमेंट
इसके अलावा राजभर में लैंपस धान उठाओ करने के लिए चावल मिल के साथ एग्रीमेंट किया जा रहा है। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष साधारण दाम साधारण धान का मूल्य 2050 और ग्रेड के दाम का का मूल्य 2070 निर्धारित किया था। इसके अलावा सरकार ने धान प्राप्त करने के वक्त ही 50% भुगतान और इसके बाद शेष राशि 3 माह के अंदर भुगतान करने की व्यवस्था की थी। इसके लिए राज्य सरकार ने बैंकों से 1552 करोड रुपय उधार लिया था। इस बार भी राज्य सरकार करीब 1 हजार करोड़ बैंक से लेकर पिछले वर्ष के तर्ज पर किसानों को राशि का भुगतान करने की तैयारी में है।