logo

रांची : CM ने भू-माफियाओं के साथ मिले पदाधिकारियों के विरुद्ध ACB को जांच का दिया निर्देश

hemant11.jpg

रांची:
सीएम हेमंत सोरेन ने  भू माफियाओं के साथ देवघर के प्रदाधिकारियों की संलिप्ता की सूचना मिलने के बाद सख्त कदम उठाया है। सीएम ने अवैध LPC निर्गत कर निबंधन करने में संलिप्त देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी अमर प्रसाद ,तत्कालीन अंचल अधिकारी जयवर्द्धन कुमार और तत्कालीन अवर जिला निबंधक राहुल चौबे के खिलाफ PI दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से जांच कराने का निर्देश दिया है।


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को मिली थी शिकायत
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, देवघर द्वारा ने इन सभी पदाधिकारियों के विरुद्ध मौजा श्यामगंज, थाना नंबर 413, प्लॉट नंबर 240, कुल रकबा 114.78 डि. भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से भूमि की खरीद बिक्री से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे संबंधित उपायुक्त देवघर द्वारा पर्याप्त साक्ष्य भी समर्पित किया गया है।