द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
झारखंड के कुमार कुशाग्र ने शतक लगाया है। उन्होंने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यह कारनामा किया। कुमार कुशाग्र ने नेपाल के खिलाफ 117 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 102 गेंदों पर 117 रन की पारी में कुल 10 चौके और 5 छक्का लगाया। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने इस शानदार शतकीय पारी के लिए कुमार कुशाग्र की सराहना की है। जेएससीए ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या शानदार पारी, क्या बेहतरीन पल। कुमार कुशाग्र की ओर से गजब के जज्बे वाली पारी।
क्यों खास है कुमार कुशाग्र की पारी
गौरतलब है कि झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले कुमार कुशाग्र इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। हाल ही में उन्हें भारत की वनडे और टी20 टीम में भी चुना गया था। हालांकि, उनका डेब्यू नहीं हुआ है। अभी वह इंडिया-ए टीम के साथ कतर के दोहा में एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स में हिस्सा ले रहे हैं। कुमार कुशाग्र का शतक इसलिए भी खास है, क्योंकि महज 42 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और आयुष बदोनी जैसे खिलाड़ी आउट हो चुके थे।
कुमार कुशाग्र और तिलक वर्मा की पार्टनरशिप
एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। आय़ुष बदोनी ने केवल 2 रनों का योगदान दिया। वैभव सूर्यवंशी भी केवल 26 रन ही बना सके। हालांकि, इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर पहले पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाये। दोनों के बीच 191 गेंदों पर 206 रन की पार्टनरशिप हुई। तिलक वर्मा ने भी शतक लगाया।