गिरिडीह:
झारखंड में मानव तस्करों (Human traffickers) के निशाने पर नाबालिग लड़कियां हैं। गिरिडीह जिले के कई थाना इलाकों से बच्चियां तस्करी की शिकार हो रही हैं। ताजा मामला गिरिडीह के जमुआ का है। यहां रहने वाली एक नाबालिग को बेच दिया गया था। मानव तस्करों ने लड़की को बिहार के गया (Bihar's Gaya) जिले में रखा था, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नाबालिग सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं इस मामले में 3 महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोग गिरिडीह गया वा राजस्थान के हैं। पुलिस (Jharkhand Police) आगे की छानबीन में लगी है।

विशेष टीम का किया गया गठन
मिली जानकारी के अनुसार जमुआ की रहने वाली नाबालिग शहर के पचम्बा थाना इलाके के बोड़ो में एक शिक्षक के घर काम करती थी। इस बीच लड़की लापता हो गई थी। मामले को लेकर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। इधर पुलिस ने भी छानबीन शुरू की। एसपी अमित रेनू ने मामले को लेकर विशेष टीम का गठन किया टीम ने छानबीन शुरू की तो यह मामला मानव तस्करी से जुड़ा निकला।

पुलिस आज करेगी खुलासा
जिसके बाद गिरिडीह के में छापा मारा गया। यहां से 12 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में गया हुआ राजस्थान के लोग भी शामिल हैं इन लोगों ने ही लापता लड़की के संदर्भ में जानकारी दी और बताया कि लड़की को बेच दिया गया है और लड़की गए बिहार के गया में है। जिसके बाद एक टीम का गठन किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गया से लड़की को सकुशल बरामद किया गया। जानकारी मिली है कि लड़की को बहला - फुसला कर ले जाया गया था और इसका दाम तीन चरण में लगाया गया था। सभी को बयाना भी दे दिया गया। लड़की को राजस्थान ले जाना था। पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा आज करेगी।