logo

झारखंड नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आज: 48 शहरी निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू

लगकोोब2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में स्थानीय स्वशासन के भविष्य का फैसला आज होने जा रहा है। राज्य के 48 नगर निकायों, जिनमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं, वहां मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होने वाली है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी 1,309 मतगणना टेबलों पर पारदर्शी प्रक्रिया का दावा किया है। बैलेट पेपर (मतपत्र) से चुनाव हुए हैं, जिसके कारण नतीजों की घोषणा में समय लग सकता है। ये चुनाव न केवल स्थानीय विकास बल्कि सत्ताधारी इंडिया गठबंधन और विपक्षी भाजपा के जनाधार की अग्निपरीक्षा भी माना जा रहा है। 

झारखंड निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतों की गिनती की अवधि निकाय के आकार और वार्डों की संख्या पर निर्भर करेगी। छोटे निकायों में जहां 2-3 राउंड में गणना पूरी हो सकती है, वहीं बड़े नगर निगमों जैसे रांची में 5 राउंड और बोकारो में 9 राउंड तक लगने की संभावना है। बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण प्रक्रिया में समय लगना स्वाभाविक है, लेकिन आयोग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए हर राउंड के बाद आंशिक परिणामों की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं।


झारखंड के 9 नगर निगमों में कौन होगा मेयर?
झारखंड में कुल 9 नगर निगम है, जिनमें आज नगर काउंटिंग होनी है। मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रांची नगर निगम
धनबाद नगर निगम
जमशेदपुर नगर निगम
चास नगर निगम (बोकारो)
देवघर नगर निगम
हजारीबाग नगर निगम
गिरिडीह नगर निगम
आदित्यपुर नगर निगम (सरायकेला-खरसावां)
मेदिनीनगर नगर निगम (पलामू