logo

नये साल पर 60 करोड़ की शराब गटक गये झारखंडवासी, सबसे ज्यादा रांची तो सबसे कम जामताड़ा में बिकी 

ेोीोव.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
नए साल के पहले दिन झारखंड खूब शराब की बिक्री हुई। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तीनों दिन मिला कर 60 करोड़ की शराब बेची गई। अभी आधिकारिक आंकड़े नहीं जारी किए गए है। विभाग के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। इसके बाद 1 जनवरी को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब बेचने का अनुमान है। बीते साल के रिकॉर्ड और इस साल के अब तक रिकॉर्ड बता रहे हैं कि पिछले साल 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी, जबकि इस बार 31 दिसंबर को लगभग 3.50 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी है। 


शराब बेचने में रांची जिला टॉप पर है। 31 दिसंबर को राज्य में सबसे अधिक शराब की बिक्री रांची में ही हुई है। यहां 5.10 करोड़ रुपये की शराब बिकी। अब तक रांची का एक दिन में अधिकतम शराब बिक्री का रिकॉर्ड 4.62 करोड़ रुपए था। 1 जनवरी को रांची में लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मिलाकर रांची में कुल आठ करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई।


जिलों से आए आंकड़े के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और सरायकेला ऐसे जिले हैं, जहां रांची के बाद सबसे ज्यादा शराब बेची गई है। इन जिलों में 31 दिसंबर को 2 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिक गई। बोकारो, देवघर, गिरिडीह, पलामू और रामगढ़ में 31 दिसंबर को 1 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकने का रिकॉर्ड है। राज्य में सबसे कम शराब की बिक्री जामताड़ा में हुई, जहां 19.65 लाख रुपए की शराब बिकी है।