logo

झारखंड पुलिस को जल्द पेट्रोलिंग के लिए मिलेंगी 470 नई गाड़ियां, थानों का होगा आधुनिकीकरण

जजी.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड पुलिस को पुराने और खटारा पेट्रोलिंग वाहन से छुटकारा मिलने वाला है। जल्द ही झारखंड पुलिस को 470 नये बोलेरो वाहन मिलने वाले हैं।  इसे लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पास झारखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रस्ताव भेजा है। जिसे मंजूरी मिलते ही वाहनों की खरीदारी शुरू की जाएगी। 


सरकार के पास पर्याप्त फंड 
इससे पहले झारखंड पुलिस ने 70 नए बोलेरो वाहन खरीदे थे जिसे राज्य के अलग-अलग जिलों में आवंटित किया गया। पेट्रोलिंग के लिए झारखंड पुलिस आधुनिकीकरण मद की राशि से नए वाहन खरीदेगी। सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त फंड है। जानकर हैरानी होगी कि झारखंड में 564 थानों में 47 थाने आज भी ऐसे हैं, जहां पुलिसकर्मियों के पास एक गाड़ी तक नहीं है। इन थानों का काम राम भरोसे चल रहा है। 


संसाधन बाधा नहीं बनेगी
बता दें, पिछले दिनों राज्य सरकार ने ऐलान किया था कि राज्य में पुलिस के संसाधन में रुपयों की कमी बाधा नहीं बनेगी। इसके लिए सरकार के पास पर्याप्त फंड है। जिससे झारखंड पुलिस के संसाधनों को और मजबूत बनाया जाएगा। कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखना पुलिस की जिम्मेवारी होती है। कहीं कोई घटना हो जाये तो पुलिस पर घटनास्थल पर जल्द से जल्द पहुंचने का दवाब भी होता है। यही वजह है कि राज्य सरकार पुलिस थानों को आधुनिक बनाने के प्रयास में लगी है। 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Police Patrolling Vehicle Jharkhand 470 Patrolling Vehicle 470 new vehicles for patrolling