रांची:
भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल होने गए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Jharkhand Pradesh Congress Committee) के नेता इंदौर पहुंच गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में 50 कांग्रेस नेताओं का समूह सोमवार सुबह को इंदौर के लिए रवाना हुए थे। ये लोग 29 और 30 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाली पदयात्रा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने दी।

राज्य के युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोकेंगे
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में यह भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई थी। जो तमिलनाडू, करेल, कर्नाटक, अंध्रप्रदेश, तेलगाना, महाराष्ट्र होते हुए मध्यप्रदेश पहुंची है। इस यात्रा को अपार जनसमर्थन किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाएं छोटे व्यवसायियों, सिनेस्टार, खिलाडियों का मिल रहा है। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेसजन इस पदयात्रा में शामिल हो कर ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर देश में चल रहे राजनीति स्वार्थपूर्ति नफरत का माहौल, महंगाई और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश और राज्य के युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोकेंगे।

ये लोग होंगे शामिल
इंदौर के लिए रवाना होने वाले समूह में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, अनुप सिंह, अम्बा प्रसाद, रामचन्द्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की एवं इसके साथ-साथ प्रदेश में चल रहे महागठबंधन सरकार के मंत्री झामुमो के मिथिलेश ठाकुर भी यात्रा में शामिल हैं।