द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है। इस राज्य के प्रतिभा का डंका हर क्षेत्र में बज रहा है। फिर चाहें वो खेल, पढ़ाई हो या फुर फैशन का क्षेत्र। यहां के लोग हर जगह राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। इसको एक बार फिर साबित कर दिखाया है झारखंड की सागरिका पांडा ने। सागरिका ने अपने हुनर से मिसेज इंडिया 2023 के पीपुल्स च्वॉइस कैटेगरी का टाइटल अपने नाम किया है। इस जीत का श्रेय सागरिका ने अपने पति और परिवलार को दी है। जमशेदपुर की रहने वाली सागरिका एक बिजनेस विमेन है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 4 और 5 अप्रैल को हुआ था आयोजन
इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के भिलाई में 4 और 5 अप्रैल को जील इंटरनेशनल एंड ब्लूमिंग आइकन एकेडमी द्वारा किया गया था। इसमें मिस,मिसेज और मिस्टर 2023 प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें सागरिका पांडा ने पीपुल्स च्वॉइस अवार्ड अपने नाम किया है। इस ब्यूटी कांटेस्ट में देश भर के 15 जिलों से 52 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

आदिति गोवित्रीकर ने पहनाया क्राउन
वहीं प्रतियोगिता में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में फिल्म स्टार और मिस वर्ल्ड 2001 आदिति गोवित्रीकर मौजूद थी। उन्होंने ही सागरिका को क्राउन पहनाकर टाइटल से नवाजा। इस मौके पर जूरी के रूप में टीवी सीरियल निर्माता प्रदीप पाली भी मौजूद रहे। खिताब जीतकर सागरिका पांडा ने खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय अपने पति मनोज कर और परिजनों को दी। झारखंड लौटने पर सरायकेला में निजी संस्थान के द्वारा सागरिका का अभिनंदन किया गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT