रांची:
चंडीगढ़ के मल्लापुर (Mallapur,Chandigarh) में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया साइकिलिंग विमेन लीग (Khelo India Cycling Women's League) में झारखंड ने बेटी ने कमाल कर दिखाया है। झारखंड की सरिता कुमारी ने इस लीग में दो पदक अपने नाम किए है। इस बात की जानकारी झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने दी। शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सब जूनियर बालिका वर्ग में मास स्टार्ट साइकिलिंग प्रतियोगिता में 16.8 किमी की दूरी सरिता ने 34:22 मिनट के समय के साथ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं टाइम ट्राइल 10 किमी की दूरी 14:19 मिनट में पूरी कर रजत पदक भी अपने नाम किया। उनकी इस जीत से पूरी टीम खुश है। वहीं सरिता के परिजनों में भी खुशी की लहर है।

इन लोगों ने दी बधाई
चंडीगढ़ के मल्लापुर 26- 27 नवंबर 2022 को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सरिता की इस जीत पर झारखंड राज्य का नाम रोशन करने पर झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, मुकुल टोप्पो, सुरजीत कुमार, संयुक्त सचिव विनय विभाकर, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, रामगढ़ जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष सीडी सिंह, गोड्डा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रितेश झा, साहिबगंज जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के अलावा साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवम् प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट ( जेएसएसपीएस) ने बधाई दी है।