logo

राज्यपाल संतोष गंगवार को भेंट की गई झारखंड रजत स्मारिका "झारखंड@25" पुस्तक की प्रति 

gjuomuinen1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड रजत पर्व के क्रम में प्रकाशित स्मारिका "झारखंड@25" की प्रति आज सामाजिक आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र के शिष्टमंडल द्वारा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को समर्पित की गई। एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ओपी लाल, सं.सचिव अमरनाथ झा,सदस्य अरुण कुमार मिश्र, प्रधान संपादक डा. चन्द्रकान्त शुक्ल, संपादक डा. संतोषकुमार किड़ो ने पुष्पगुच्छ, शाल और प्रकाशित पुस्तक की प्रति समर्पित कर महामहिम के प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। सचिव अयोध्या नाथ मिश्र ने राज्य के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य पर संस्था के दृष्टिकोण से झारखंड के समग्र विकास और चुनौतियों पर विचार रखा।  वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्राथमिकताओं के आलोक में समेकित विकास के लिए ज़िम्मेदारी निरूपित कालबद्ध कार्यान्वयन की बातें की। पुस्तक राज्य के सार्वदेशिक विकास के प्रसंग में अनेक सार्थक पहलुओं की ओर संकेत करती है।  श्री मिश्र  संस्था द्वारा अद्यतन प्रकशित -समाज परिवर्तन की दिशा, भारत में शिक्षा : आज और कल, संसदीय व्यवस्था और आर्थिक प्रबंधन, संसदीय लोकतंत्र की चुनौतियां, जनजातीय आर्थिकी सहित एक दर्जन प्रकाशनों का विवरण रखा। प्रधान संपादक डा. शुक्ल ने बताया कि इस संग्रह में पद्मश्री बलबीर दत्त, डा.अरुण कुमार सिंह, पूर्व मुख्य सचिव, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जेब अख्तर, कृषि वैज्ञानिक डा. शिवेंद्र कुमार, सांसद प्रदीप वर्मा, पू र्व सांसद महेश पोद्दार, वरिष्ठ पत्रकार वैजनाथ मिश्र एवं चंदन मिश्र सहित राज्य के आम जीवन से जुड़े 25 विद्वानों के आलेख एवं सुझाव प्रकाशित हैं। राज्यपाल ने प्रकाशन एवं अन्य रचनात्मक कार्यों के लिए संस्था को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैं इसे पढ़ूंगा और अपनी सम्मति भेजूंगा।


 

Tags - Jharkhand Silver Souvenir copy of the book Jharkhand presented to Governor Santosh Gangwar