logo

झारखंड राज्य वन खेल-कूद समागम 2023 का समापन, बढ़ा प्रतिभागियों का मनोबल 

SAMAPAN.jpg

रांचीः 
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड ने 30 जनवरी 2023 से 1 फरवरी 2023 तक खेलगांव (Mega Sports Complex) में झारखंड राज्य वन खेल-कूद समागम 2023 का आयोजन किया था। इस खेल-कूद समागम में एथलेटिक्स, बॉलिबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, लॉन टेनिस टेबल टेनिस, तैराकी, राईफल शुटिंग, तिरंदाजी आदि खेल प्रतिस्पर्द्धाओं का आयोजन खेलगाव परिसर, क्रिकेट का जैप ग्राउण्ड, डोरंडा एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन खूंटी स्थित बिरसा कॉलेज के मैदान में किया गया। 


खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया
आयोजन का समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपर मुख्य सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एल ख्याते, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख झारखंड डॉ संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे। समारोह में सभी प्रतिभागी उपस्थित थे। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों को पुरुष्कृत किया गया। दोनों अतिथि ने प्रतिभागियों को मनोबल ऊंचा रखने के लिए खिलाड़ियों को संबोधित किया। अंत में विभिन्न रीजनों से हुए प्रतिभागियों द्वारा जंबल मार्च करते हुए एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ खेल समागम का समापन किया गया।