रांची:
झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ (Jharkhand State Trained Assistant Teacher Association) की राज्य इकाई ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो (Jagannath Mahato) से मुलाकात की। उनके रांची स्थित उनके आवास पर सहायक अध्यापकों उनसे मिले। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्या आकलन परीक्षा, सामान्य भविष्य निधि ,कल्याण कोष ,अनुकंपा ,सीटेट, इत्यादि के मुद्दे पर विस्तार से बात किया। शिक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ,विभागीय सचिव और निदेशक के साथ बैठक करवाई जाएगी।

कैबिनेट में पास करवाने का प्रयास करवाने का किया जाएगा प्रयास
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अनुकंपा के शर्त को शिथिल करने के लिए विभागीय सचिव को निर्देश दिया जा चुका है।इसे जल्द कैबिनेट में पास करवाने का प्रयास किया जाएगा। 15 दिसंबर के पूर्व प्रमाण पत्र जांच पूर्ण कर लेने का लिखित आदेश शिक्षा मंत्री द्वारा विभागीय सचिव निदेशक को दिया जा चुका है।

ये लोग रहें मौजूद
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख,प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी ,राज्य प्रधान सचिव सुमन कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे, सरायकेला जिला महासचिव साकेत कुमार ,जिला संगठन मंत्री विक्रम देव, जामताड़ा जिला कोषाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, धनबाद जिला उप सचिव नरेंद्र सिंह, शफीक आलंम् मौजूद थे।