logo

नेशनल महिला योगासन प्रतियोगिता के लिए UP रवाना हुई झारखंड की टीम

a309.jpeg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

चतुर्थ नेशनल महिला योगासन प्रतियोगिता के लिए  झारखंड की टीम गुरुकूल चोटीपुरा अमरोहा (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना हो गई है। यूपी के अमरोहा में 11-13 मार्च के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होना है। झारखंड की टीम में शामिल इंदु कुमारी, वंदना कुमारी, किरण तिवारी, अनमोल कौशिक, निलंजना, कोमल राय, ऊषा शर्मा, रंजना किशोर, सुनीता मिढ़ा, अनामिका राम, सरिता नीतू सिंह शुक्रवार को अमरोहा के लिए रवाना हो गईं। साथ में कोच पूजा सिंह भी खिलाड़ियों के साथ रवाना हुईं। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के जरिए खिलाड़ियों का चयन किया गया था। 

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में लेंगी हिस्सा
पदाधिकारियों ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी भविष्य में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों को रवाना करते हुए एसोसिएशन के  अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव बिपिन सिंह, जिला सचिव संतोषी कुमारी, ज्वॉइंट सेक्रेटरी आर्य प्रह्लाद, कोषाध्यक्ष सुरजीत घोषाल, चैताली मुखर्जी, शंकर राणा, प्रशांत सिंह, अम्या अंशु, राहुल रंजन, बबलू महतो, सुजीत, सोनाली सरकार, टेक्निकल हेड चंदू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं दी।

 

झारखंड में खेल प्रतियोगिता को मिल रहा प्रमोशन
गौरतलब है कि झारखंड में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। सरकार ने खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने की योजना भी चला रखी है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार नगद पुरस्कार भी देती है। खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बुनियादी सुविधा भी दी जा रही है।