logo

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

world_hockey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 (Senior Women's National Hockey Championship 2023) में झारखंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। 13वें हॉकी इंडिया में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में पंजाब को हराया। झारखंड ने पंजाब को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से अलका डुंगडुंग नें 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल किए। बता दें कि इस चैंपियनशिप का आयोजन आंध्र प्रदेश के काकीनाडा (Kakinada of Andhra Pradesh) में हो रहा है। जो 15 से 26 फरवरी तक चलेगा। 


अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
अलबेला रानी टोप्पो को सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।


टीम झारखंड
अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी,रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, शम्मी बड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग. टीम की कोच बिगन सोय और मैनेजर दुलारी टोपनो।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT