logo

गुमला : झारखंड विद्यालय रसोईया संघ ने बकाया भुगतान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का किया ऐलान

qwe5r6tyu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी के संचालन में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष हिरा देवी ने सभी प्रखंडों में संकुल समिति बनाने और सम्मेलन करने की तैयारी पर जोर दिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला भर के सभी प्रखंडों में संकुल समिति का गठन किया जाएगा और आगामी सम्मेलन की तैयारी की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि दो महीने के अंदर बकाया मनदेह का भुगतान नहीं होने पर और 60 वर्ष से अधिक उम्र के रसोइयों के परिवार के सदस्यों जैसे बहू, बेटी या अन्य किसी को नियुक्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संयोजिकाओं को उनके दायित्व और जिम्मेदारी नहीं दिया जाता है तो डीएसी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। बैठक में शोभा देवी, एलीस एक्का, जसिनता बरला, कुसमिता, बासमती देवी, बिनाइकी देवी, अनिता उरांव, आशा लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Jharkhand News Updates Gumla News Updates latest Gumla News Gumla News in Hindi Gumla Updates Gumla News in hindi Latest Gumla updates latest updates Gumla