logo

सभी 24 जिलों में सफर तय करेगी वुमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी, जानें कब पहुंचेगी आपके शहर

cm_with_trophy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड वुमेंस एशिया हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी-2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। यह मुकाबला 5 नवंबर तक होगा। खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। जिनमें भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड शामिल हैं। वहीं 13 अक्टूबर को ट्रॉफी का अनावरण समारोह किया गया। वहीं खेल विभाग ने ट्रॉफी टूर प्रोग्राम की सूची जारी की है। राज्य के विभिन्न शहरों में टॉफी टूर किया जा रहा है। 


 

इस दिन इस शहर में पहुंचेगी टॉफी
14 अक्टूबर यानि आज टॉफी देवघर और गोड्डा पहुंचेगी। वहीं15 अक्टूबर 2023को साहेबगंज और पाकुड़ में,16 अक्टूबर 2023 को टॉफी दुमका और जामताड़ा पहुंचेगी।17 अक्टूबर को धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा फिर 18 अक्टूबर गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा,19 अक्टूबर को रामगढ़ और हजारीबाग, 20 अक्टूबर चतरा और पलामू, 21 अक्टूबर गढ़वा और लातेहार,22 अक्टूबर लोहरदगा और गुमला,23 अक्टूबर सिमडेगा, 24 अक्टूबर को खूंटी में ट्रॉफी टूर प्रोग्राम का आयोजन होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N