logo

3 दिनों के बाद 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा झारखंड का तापमान, 9 मार्च को इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

BADAL8.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही गर्मी का अहसास होने लगा है लेकिन सुबह और शाम ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज की गई।


मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि, शेष हिस्सों में आसमान साफ रहने के आसार है।


10 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।