logo

Giridih : JMM स्थापना दिवस पर बोले दिशोम गुरु, हड़िया मानव के विकास में है बाधा इससे दूर रहें 

disom.jpg

गिरिडीहः
गिरिडीह जिले के झंडा मैदान में झामुमो का 49 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने उपस्थित रहें। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान का विकास शिक्षा से ही संभव है। शिक्षा से ही  भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। इसलिए हड़िया दारू जैसी चीजों से दूर रहें। मौके पर मंत्री हफीजुल हसन, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा झामुमो के अन्य नेता शामिल हुए। 


हड़िया से नहीं होता विकास 
कार्यक्रम की शुरुआत झामुमो का झंडा फहराकर किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दिशोम गुरु ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने हड़िया को मनुष्य के विकास का बाधा बताया।  पूरे कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह एसपी अमित रेणु खुद पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे। 


तमाम पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद 
सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा, साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम, जमुआ अंचल के इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पचम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, साइबर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल के जवान झंडा मैदान में सुरक्षा के मद्देनजर तैनात थे।