logo

Breaking : झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान किया

a710.jpg

डेस्क: 


झारखंड मुक्ति मोर्चा राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को इसका आधिकारिक ऐलान किया। झामुमो की सेंट्रल कमिटी द्वारा इस आशय का पत्र भी जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि आप अवगत हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आदिवासी महिला श्रीमति द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं। आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त होने वाला है।