द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से पोस्ट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को चुनौती दी है। झामुमो ने बाबूलाल मरांडी के धनबाद में कोयला चोरी वाला ट्वीट को रीपोस्ट करते हुए उन्हें जवाब दिया। झामुमो ने लिखा, "ढुल्लू महतो, नाम तो सुना ही होगा आपने। अगर आपमें ज़रा सी भी हिम्मत है, तो एक उंगली डालकर ही दिखा दीजिए। हर झारखंडी जानता है कि आप यह कर ही नहीं पाएंगे, क्योंकि पूरा देश आपके प्रिय सांसद और उनके “रसूख” से वाक़िफ़ है। उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति दोनों दिल्ली से ही ख़त्म कर दी जाएगी। आज जब राज्य सरकार ने इनके काले कारनामों और धंधे पर कार्रवाई शुरू की, तो आप प्रेस के सामने चंपक की कहानानियां सुनाने लगे। भाजपा को घाटशिला में 40,000 की रिकॉर्ड हार दिलाने के बाद अगर ज़रा-सी भी शर्म होती, तो आप कुर्सी छोड़ देते। पर आप ऐसा करेंगे नहीं यह भी सबको पता है।"
आगे झामुमो ने कोयला कारोबारी एलबी सिंह की चर्चा करते हुए लिखा, "अब आते हैं आपके दूसरे प्रिय, एल।बी। सिंह पर। एल।बी। सिंह से आपके नाते-रिश्ते तो जगजाहिर हैं। किस चुनाव में “कितने”, और आपके “किन-किन” प्रिय साथियों ने क्या-क्या लिया यह सब कुछ दिनों में जनता के सामने आने वाला है।"
उल्लेखनीय है कि धनबाद के कोयला कारोबारियों पर ईडी की कार्रवाई के बाद बाबूलाल मरांडी ने अवैध कोयला व्यापार को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस विषय पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। प्रेस वार्ता के बाद बाबूलाल मरांडी के साथ एलबी सिंह की तस्वीरें सामने आईं, जो तेजी से वायरल हो गईं। अब झामुमो की प्रतिक्रिया ने इस पूरे मामले में राजनीतिक हलचल और भी बढ़ा दी है।
ढुल्लू महतो
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) November 29, 2025
नाम तो सुना ही होगा आपने।
अगर आपमें ज़रा-सी भी हिम्मत है, तो एक उंगली डालकर ही दिखा दीजिए। हर झारखंडी जानता है कि आप यह कर ही नहीं पाएँगे—क्योंकि पूरा देश आपके प्रिय सांसद और उनके “रसूख” से वाक़िफ़ है। उन्हें हाथ लगाने में आपकी कुर्सी और राजनीति—दोनों—दिल्ली से ही… https://t.co/Kjy4QqSusU