logo

Ranchi : झामुमो जिला उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद आशा देवी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ BJP में शामिल

bjp.jpg

रांची: 


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में झामुमो रांची महानगर जिला उपाध्यक्ष और रांची नगर निगम की पूर्व वार्ड पार्षद आशा देवी अपने सैकड़ो समर्थको के साथ झामुमों छोड़ बीजेपी में शामिल हुई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने आशा देवी और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्त  आक्रोश है, इसलिए झामुमो-कांग्रेस के नेता- कार्यकर्ता लगतार पार्टी छोड भाजपा में शामिल हो रहे है। 

जनता की आकांक्षा पूरी करने में विफल रही सरकार
उन्होंने कहा कि झामुमों राज्य के जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल  साबित हुई है। यह सरकार भ्रस्टाचार से युक्त और विकास से मुक्त सरकार है  जिससे राज्य की जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश  की जनता का अटूट विश्वास है, उनके कुशल नेतृत्व में देश विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश आज मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों को लेकर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है भारतीय जनता पार्टी
बीजेपी प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति आधारित पार्टी नही हैं। बीजेपी विचार, नीति और सिद्धांतों पर आधारित संगठन है। बीजेपी जिलाअध्यक्ष केके गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि शामिल सभी लोग पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मिलन समारोह का संचालन राँची महानगर महामंत्री वरुण साहू और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री बलराम सिंह ने किया।

बीजेपी ज्वॉइन करने वाले सभी नेताओं का नाम
पार्टी में शामिल होने वालो में अनिल गुप्ता, राहुल गुप्ता , संतोष गुप्ता,मंटू मेहता, धनजय सोनी, गुड्डू श्रीवास्तव,आर्यन मेहता,राहुल गुप्ता,संतोष गुप्ता,बबलू साव,दीपक चौधरी, मधुकर सिंह,विजय गुप्ता गुड्डू,सरोज सिंह, शैलेश जी,पंकज सिंह,अवधेश प्रसाद, सूरज साव,रवि शर्मा ,धीरज कुमार,विनय मेहता, गौतम साव, मनीष सिंह,मनीष केशरी, सुरेश गुप्ता, विक्रम प्रजापति, लक्षमण जी, बाबूलाल जी, मुन्ना सोनी, बबलू शर्मा जी, पंकज वर्मा, कुंदन वर्णवाल, रेखा साव,उर्मिला देवी,देवंती देवी,हेमंती देवी,बबिता चौधरी, किरण देवी,सरिता देवी सहित सैकड़ो उपस्थित थे।