logo

Giridih : गिरिडीह में 4 मार्च को मनेगा झामुमो का स्थापना दिवस, शिबू सोरेन सहित कई दिग्गज करेंगे शिरकत

jmmgiridih.jpg

गिरिडीह: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा की गिरिडीह जिला इकाई 4 मार्च को स्थापना दिवस मनाएगी। इसे लेकर तैयारी जारी है। कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के झंडे, बैनर और होर्डिंग से पूरे शहर को पाट दिया है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर तोरण द्वार बनाया गया है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर व्यापक तैयारी है। 

कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
सभी प्रखंड अध्यक्षों को कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली जाए। स्थापना दिवस समारोह का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और रात 8 बजे तक चलेगा। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। झंडा मैदान में मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था होगी।