logo

जेएमएम की सरकार ने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया- सुदेश महतो 

AJSU8.jpeg

रांची 

आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत फुसरो और कतरास में आयोजित पदयात्रा में कहा कि जेएमएम की सरकार ने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। कहा जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में साढ़े चार साल के कार्यकाल में सिर्फ नीतियों पर राजनीति की है। इससे युवा वर्ग के सपने कुचले गये हैं। युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे। झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की पहचान है। इन्होंने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है। 

हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता शामिल हुई

सुदेश कुमार महतो की पदयात्रा में पार्टी के कई पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में क्षेत्र की जनता शामिल हुई। सुदेश महतो ने कहा कि आज इस पदयात्रा में लोगों का जो अपार जनसमर्थन मिला है वो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से हमारे प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी के अभूतपूर्व जीत की गवाही दे रहा है। गिरिडीह की जनता का यह प्यार, स्नेह और आशीर्वाद हमारी ताकत है। जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सुखद परिणाम राज्य की सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत के साथ देखने को मिलेगा।

कांग्रेस के बारे में कही ये बात 

सुदेश महतो ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा कर रही है। झारखंड में सत्ता में आने से पहले इन्होंने यहां के बेरोजगार युवाओं को हर वर्ष पांच लाख नौकरियां देने की बात कही थी, आज साढ़े चार साल के बाद भी यह आंकड़ा दस हजार नौकरियों तक भी नहीं पहुँच पाया है। इनकी मंशा केवल जनता को दिग्भ्रमित कर उनका मत हासिल करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेतृत्व में वैश्विक पटल पर देश का नाम रोशन किया है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Sudesh MahatoAJSUJMMJharkhand News