logo

JMM के जामताड़ा जिला अध्यक्ष का निधन, लंबे समय से थे बीमार

SHYAM.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झामुमो के जामताड़ा जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के क्रम में ही उन्होंने शुक्रवार देर रात को अंतिम सांस ली। श्यामलाल हेम्ब्रम की राजनीति में एक विशेष पकड़ थी। वह अलग राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन के साथ एक्टिव थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन को एक नई धार दी थी। जिला के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी पहचान सर्वमान्य नेता के रूप में रही है। श्यामलाल हेम्ब्रम जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव के रहने वाले थे।


 

Tags - JMM Jamtara District President JMM Jamtara President passes District President passes away Death of Jamtara District President Shyamlal Hembram