logo

JMM नेता के भाई का शव नग्न अवस्था पुल के नीचे बरामद

PUL.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक नेता के भाई का शव बरामद हुआ है। शव एक पुल के नीचे नग्न अवस्था में मिला है।
मामला लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-75 स्थित सिकनी कोल परियोजना से रिचूघुटा का है। जहां केंदुवाही गांव के समीप औरगा नदी पर बने पुल के नीचे से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मो वकील (32) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर शुरू की जांच
पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट व पीठ पर घसीटने के निशान मिले हैं। शव नग्न अवस्था में पड़ा था। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा। 

झामुमो नेता का भाई था मृतक
मृतक झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड उपाध्यक्ष मो सरफराज का छोटा भाई था। वह तिलैयाटांड़ निवासी मो रफीक के 12 चक्का ट्रक का खलासी था। सिकनी परियोजना में नंबर होने के कारण दो दिन पूर्व ट्रक सिकनी में खड़ी थी। वह दो दिन से सिकनी में ही था। गुरुवार को दोपहर बाद स्थानीय कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम शाम में मृतक के घर पहुंचे। परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। 

Tags - Latehar News Latehar Latest News Latehar Crime Latehar News Update Jharkhand News