रांची
आज 18 जनवरी 2026 को रांची के किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और नीतियों में आस्था जताते हुए रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता दिलाने का कार्य पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। इस दौरान उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर झामुमो परिवार में स्वागत किया। अपने संबोधन में विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
.jpeg)
उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी सदस्यों को दिलाया। कार्यक्रम में झामुमो रांची जिला से केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक अंतू तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडिया, जिला संयोजक बीरू तिर्की, महानगर संयोजक प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, कुलदीपक कुमार, डॉ. तालकेश्वर, सुनील साहू, राकेश वर्मा सहित वार्ड स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, बीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
