logo

मन में मंत्री पद की चाह लेकर गुरुजी के आवास पहुंचे JMM विधायक लोबिन हेंब्रम

lobin5.jpg

रांची 

राजधानी में जारी सियासी हलचल के बीच जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम, शिबू सोरेन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा है गुरु जी उनके लिए भगवान समान हैं। बता दें कि लोबिन इन दिनों पार्टी से नाराज चल रहे हैं। कयास है कि वे अपने शिकायतों को शिबू सोरेन के सामने रखेंगे। वहीं, सियासी गलियारे में ये भी चर्चा है कि वे शिबू सोरेन से अपने लिए मंत्री पद की मांग भी कर सकते हैं। हालांकि ये बात लोबिन ने अब तक साफ तौर पर नहीं कही है। लेकिन इसकी पूरी संभावना है कि वह मंत्री पद की चाह लेकर ही गुरुजी से मिलने पहुंचे हैं लेकिन खुलकर कुछ कह नहीं रहे हैं। बहरहाल अंदर क्या बातचीत होती है ये तो कुछ समय बाद ही पता चलेगा लेकिन सियासी अटकलों का बाजार इस वक्त झारखंड में कार्फ गर्म है। चुकी लोबिन हेंब्रम अपने ही सरकार के खिलाफ कई बार बोलते दिखे हैं। हेमंत सोेरेकी गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने कहा कि उनको इस बात से दुख है लेकिन यह कहने में बिल्कुल गुरेज नहीं है कि हेमंत सोरेन के आस पास एक भी उनके सलाहकार ढंग के नहीं थे। 

झारखंड में चंपई सोरेन को शुक्रवार को राजभवन में राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उत्पन्न हुए संवैधानिक संकट का इस तरह पटाक्षेप हो गया लेकिन राज्य की राजनीति में अनिश्चितता अब भी बरकरार है। सोमवार पांच फरवरी को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है, जो राज्य में नई सरकार का सियासी भविष्य तय करेगा। नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सामने भी मुश्किलें कम नहीं हैं। उनके सामने बहुमत परीक्षण होने तक अपने सभी विधायकों को एकजुट रखने की चुनौती है। इस बीच जेएमएम के अंदर से ही उनके खिलाफ बगावत के सुर सुनाई देने लगे हैं। संथाल परगना से आने वाले  लोबिन हेम्ब्रम ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध किया था। हालांकि बाद में चंपई और बसंत ने बात करके उनको मना लिया था। अब देखना होगा कि कल फ्लोर टेस्ट के दौरान लोबिन का क्या फैसला होता है।