logo

चतरा में JMM का बूथ सम्मेलन और बीएलए प्रशिक्षण शिविर आयोजित, विनोद पांडेय ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

JMM00281.jpg

चतरा 

आज चतरा कॉलेज, चतरा के मल्टीपरपज हॉल में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, जिला समिति चतरा द्वारा बूथ सम्मेलन सह बी.एल.ए. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, चतरा जिला अध्यक्ष  निलेश ज्ञासेन ने की तथा संचालन जिला सचिव  चंद्रदेव साहू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय उपस्थित रहे। माननीय  विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए BLA-2 की भूमिका, बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारियों तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

SIR कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी दी

मुख्य अतिथि के चतरा आगमन पर जिला समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में उपस्थित BLA-2 पदाधिकारी, बूथ स्तरीय कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह एवं गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा SIR कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश ग्रहण किए।

मौके पर ये लोग रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय समिति सदस्य  मनोज चंद्रा, केंद्रीय समिति सदस्य  पूरन राम, जिला अध्यक्ष  निलेश ज्ञासेन, जिला उपाध्यक्ष  पिंटू सिंह,  अमरदीप साव, एवं असलम अंसारी, जिला सचिव  चंद्रदेव साहू, जिला कोषाध्यक्ष  नितेश कुमार राणा, जिला युवा अध्यक्ष  राहुल कुमार यादव, जिला छात्र अध्यक्ष  रूपेश कुमार यादव, जिला प्रवक्ता  सतेंद्र मित्तल, वरिष्ठ कार्यकर्ता  जितेंद्र सिंह (उर्फ पप्पू सिंह),  महाबीर साव, नगर से  अभिषेक निषाद सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, BLA-2 पदाधिकारी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्त्ता, सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी संगठनात्मक एवं निर्वाचन संबंधी दायित्वों के सफल निर्वहन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सफल सिद्ध हुआ। पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह, संगठनात्मक एकजुटता एवं कार्यकर्ताओं के जोश के साथ संपन्न हुआ।

Tags - JMM Chatra Booth Conference BLA Training Vinod Kumar Pandey