logo

50 लाख सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटा जेएमएम

059.jpg

द फॉलोअप डेस्क
अगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खुद को मजबूत बनाने में जुटा है। इसके लिए 50 लाख नए सदस्य बनाने की पार्टी तैयारी कर रही है दरअसल रविवार को इस कार्य में तेजी लाने के लिए झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विनोद कुमार पांडेय ने सभी जिलाध्यक्षों,  सचिव,  संयोजक,  सभी जिला समिति,  जिला संयोजक मंडली को आदेश दिया है। उन्होंने सभी जिलों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में तेजी लाने कहा है। अभियान के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने कहाउन्होंने अभियान में तेजी लाने के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम तय करने कहा हैवहीं, तय कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भी देने का निर्देश दिया गया। बताते चलें कि 50 लाख सदस्य बनाने का यह फैसला 18  दिसंबर  2021 को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में हुए पार्टी के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में लिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT