logo

जोसाई मार्डी बने झारखंड प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष

1625.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड आदिवासी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष जोसाई मार्डी को नियुक्त किया गया हैइस संबंध में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव सह सांसद केसी वेणुगोपाल ने सूचना जारी कर दी है। जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा में रहने वाले आदिवासी नेता जोसाई मार्डी को अध्यक्ष बनाया गया है। दरअसल झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने  जोसाई मार्डी के नाम पर अपनी स्वीकृती दे दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT