logo

Job Alert : JPSC ने इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, सैलरी 67 हजार तक

jpsc16.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 11 महीने बाद एक बार फिर नियुक्तियों के लिए आवेदन मांगा है। जेपीएससी ने अभ्यार्थियों से यूनानी और आयुर्वेदिक डॉक्टर के लिए आवेदन मांगा है। इसके लिए 285 वैकेंसी। इसमें यूनानी के लिए 78 और आयुर्वेदिक डॉक्टर के लिए 208 पद खाली है। बता दें कि 11 महीने पहले निकाली गई थी। जिसमें कम आवेदन आने के कारण आयोग ने दोबारा इसके लिए आवेदन मांगा है।


इस दिन तक करें आवेदन 
यूनानी डॉक्टर के 78 पद पर नियुक्ति के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस आवेदन के लिए 20 मार्च 2023 की रात 11:45 तक इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन या डेबिट कार्ड से अपना परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं। जबकि ऑनलाइन किए गए आवेदन के हार्ड कॉपी 31 मार्च तक आयोग कार्यालय में जमा करनी है। वहीं 207 आयुर्वेदिक डॉक्टर के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य अभ्यर्थी से 21 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जबकि परीक्षा शुल्क 20 मार्च 2023 की रात 11:45 तक जमा कर सकते हैं।
तकनीकी शिक्षा विभाग में होगी बहाली
इसके साथ ही जेपीएससी की ओर से तकनीकी शिक्षा निर्देशक की भी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आयोग ने योग्य उम्मीदवारों से 23 मार्च 2023 तक आवेदन मांगा है। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर ही आयोग द्वारा निर्देशक की नियुक्ति की जा रही है। इस निर्देशक का वेतन 37400 से लेकर 67000 निर्धारित की गई है। इस पद पर नियुक्ति के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राध्यापक/राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य/ राजकीय प्रौद्योगिकी विवि में कार्यरत प्राध्यापक/अर्द्धसरकारी/उद्योग/ केंद्र सरकार एवं झारखंड सरकार के उपक्रम के प्राध्यापक स्तर के कर्मी आवेदन कर सकते हैं।'


इंटरव्यू के लिए 100 अंक निर्धारित 
तकनीकी शिक्षा निर्देशक के उम्र सीमा की बात करें तो एक अगस्त 2022 को सभी कोटियों के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष व अधिकतम उम्रसीमा 55 वर्ष होनी चाहिए। निदेशक पद पर उम्मीदवार का चयन आयोग द्वारा इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इंटरव्यू के लिए 100 अंक निर्धारित हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT