logo

JSSC ने पांच केंद्रों पर आयोजित नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा को किया रद्द, बताया यह कारण

jssc_office2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
JSSC द्वारा 29 अक्टूबर को नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया गया था। परीक्षा रांची, धनबाद और जमशेदपुर में कई केंद्रों पर ली गई थी। इस परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद जेएससीसी ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने पांच केंद्रों में अलग-अलग पालियों में ली गई परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही फिर से प्रकिया को पूरे तरीके से ध्यान में रखते हुए परीक्षा करवाने की बात कही गई है।

 
ये शिकायत आई थी सामने
आयोग के सचिव की ओर से कहा गया कि 29 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायत किया है कि प्रश्न पत्र का सील टूटा हुआ था। कई प्रश्न पत्र में सील लगा हुआ नहीं था। बुकलेट नंबर से भी छेड़छाड़ की गई थी। साथ ही क्वेश्चन बुकलेट नंबर में ओवर-राइटिंग की गई थी। इस सभी मामलों पर आयोग द्वारा विचार किया गया। इसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया। 


इन पांच केंद्रों पर विभिन्न पालियों में ली गयी परीक्षा रद्द 
सचिव ने आगे कहा गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कुल 5 केंद्रों पर विभिन्न पालियों में ली गई परीक्षा रद्द कर दी गई है। इनमें रांची स्थित संत पॉल कॉलेज में 137 तृतीय गणित व सामान्य ज्ञान को रद्द किया गया है। वहीं संत थॉमस स्कूल रांची के 149 तृतीय अर्थशास्त्र व सामान्य ज्ञान को रद्द किया गया है। साथ ही जमशेदपुर के वैली व्यू स्कूल  में161 द्वितीय नागपुरी पेपर की परीक्षा को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है। विद्या भारती चिन्मय विद्यालय जमशेदपुर 162 द्वितीय नागपुरी और  डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा धनबाद 181 प्रथम भाषा को रद्द किया गया है। 


जेएसएससी ने कुल 921 पदों पर निकाली थी वेकैंसी
बता दें कि जेएसएससी ने नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत कुल 921 पदों के लिए नियुक्ति विज्ञापन जारी किया था। इसमें गार्डन अधीक्षक के 12, वेटनरी ऑफिसर के 10, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर के 24, सेनेटरी सुपरवाइजर के 645, राजस्व निरीक्षकके 184 और विधि सहायक के 46 पदों के लिए वेकैंसी निकाली थी। इसके लिए जमशेदपुर में 10 और धनबाद में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रांची में भी आधा दर्जन से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा ली गई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N